Ranchi

Apr 18 2024, 21:00

चौथे चरण के चुनाव के लिए राज्य के चार लोकसभा क्षेत्रों में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, चुनाव आयोग की डमी कैंडिडेट पर रहेगी सख्त नजर

रांची : लोकसभा चुनाव के दौरान डमी कैंडिडेट पर चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि ऐसे कैंडिडेट की पहचान कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि आयोग के संज्ञान में आया है कि डमी कैंडिडेट के नाम पर दूसरे कैंडिडेट चुनावी खर्च मैनेज करते हैं।

उम्मीदवारों के लिए गाड़ियों का परमिट होगा फूलप्रूफ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि इस बार चुनाव में उम्मीदवारों के लिए गाड़ियों का परमिट फूलप्रूफ होगा। इसके लिए आयोग ने स्टैंडर्ड फार्मेट बनाया है। यह सात तरह का होगा। इसका नकल करना मुश्किल होगा। इसे गाड़ी के स्क्रीन पर लगाना अनिवार्य होगा। वहीं गाड़ी बदलने पर परमिट सरेंडर कर नई गाड़ी का परमिट लेना होगा।

झारखंड में चौथे चरण से लोकसभा चुनाव होना है ऐसे में लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव के लिए झारखंड में चार लोस क्षेत्रों के लिए नामांकन के पहले दिन गुरुवार को एक भी नामांकन नहीं हुआ। पहले फेज में सिंहभूम, लोहरदगा, खूंटी और पलामू लोकसभा क्षेत्र में चुनाव होंगे।

के रवि कुमार ने बताया कि क्षेत्रफल के हिसाब से खूंटी दूसरा सबसे बड़ा लोकसभा क्षेत्र है। चतरा सबसे बड़े क्षेत्रफल वाला लोकसभा है। वहीं पहले फेज के चुनाव में जिन चार लोस क्षेत्रों में मतदान होगा, उसमें लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। प्रेस वार्ता में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ॰ नेहा अरोड़ा और ओएसडी गीता चौबे भी मौजूद थे।

Ranchi

Apr 18 2024, 19:52

21 अप्रैल को होने वाली उलगुलान रैली में 5 लाख लोगो के साथ 14 बड़े नेता भरेंगे मोदी सरकार के खिलाफ हुंकार

रांची: झारखंड में झामुमो की ओर से 21 अप्रैल को उलगुलान महारैली का आयोजन किया जायेगा। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित इस रैली में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेताओं की मौजूदगी होना है।

मुंबई और दिल्ली में के बाद अब 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान india गठबंधन शक्ति प्रदर्शन के लिए पूर्णतः तैयार नजर आ रही है। इस रैली में कांग्रेस, राजद और आम आदमी पार्टी समेत 28 राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता भाजपा व केंद्र सरकार के विरुद्ध आवाज बुलंद करेंगे। आज कांग्रेस भवन में संयुक्त रूप से राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों में किए गए झूठे वादे और सपनों का पर्दाफाश करेंगे।

वही इस रैली के अगुवाई कर रहे झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इस रैली में विभिन्न राजनीतिक दलों से देश के 14 बड़े नेताओं की आना सुनिश्चित हुआ है। इसके साथ ही लाख लोगों के आने की संभावना उन्होंने जताया है। इंडिया गठबंधन केदिग्गज नेता मंच से केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग समेत अन्य मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरेंगे।

वही आपको बता दें कि यह रैली एक ऐसे समय में हो रही है जहां देश के दो मुख्यमंत्री जेल के अंदर है और उनकी पत्नी इस कमान को संभाल रही है। इस सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जहां कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो रहीं हैं, वहीं गठबंधन दलों के नेताओं के साथ समन्वय का भी कार्य आरंभ किया है। इसी पर सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि भारतीय समाज में जब किसी परिवार पर संकट आता है तो नारी शक्ति ही उसका उत्थान करती है।

Ranchi

Apr 18 2024, 14:10

झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 मई को , सिंहभूम ,खूंटी लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी

रांची : झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 मई को सिंहभूम ,खूंटी लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीट के लिए होगा, इसकी अधिसूचना आज 18 अप्रैल को की जाएगी जारी आज की तिथि से ही नामांकन शुरू हो जाएगा एनडीए इंडिया गठबंधन के अलावा झापा और सीपीआई ने भी अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी पहले चरण के चार सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने के 25 अप्रैल अंतिम तिथि है ।

जबकि 29 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे....खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के नामांकन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल,जबकि कांग्रेस के कालीचरण मुंडा के नामांकन में भी इंडिया गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे।। सिंहभूम से गीता कोड़ा के नामांकन में बाबूलाल मरांडी समेत भाजपा के कई नेता पहुंचेंगे ।

जबकि जोबा मांझी के नामांकन में सीएम चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन के शामिल होने की है संभावना..... लोहरदगा व पलामू में भी नामांकन में एनडीए व इंडिया गठबंधन के पहुंचेंगे नेता

वही सभी दलों के अपने-अपने दावे हैं यह कहा जा रहा है कि हम सिर्फ यह चार सीट ही नहीं झारखंड की 14 लोकसभा सीट जीतेंगे झारखंड कांग्रेस ने यह दावा किया है कि इस बार जनता बदलाव देखना चाहती है और हमें पूरा विश्वास है कि एनडीए के खिलाफ लोगों में आक्रोश है और उन्हें अब यह मौका मिला है अपने मतों के माध्यम से जनता उन्हें जवाब देने का कार्य करेगी ।

 जनता दल और झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी दावा किया है की जनता महंगाई बेरोजगारी से अब त्रस्त हो चुकी है हम चार सीट ही नहीं 14 सीट जीत रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का विरोध जनता के बीच देखने को मिल रहा है कई लोग सांसद भी रहे हैं इन लोगों ने सर्वोच्च सदन में जनता के मुद्दों को उठाने का कार्य नहीं किया है और इसका परिणाम होगा कि इंडिया गठबंधन 14 सीट जीतेगी ही।

वहीं भाजपा ने दावा किया है कि पहले चरण में ही हम 4-0 से बढ़त बना कर रहेंगे जनता 400 पार का नारा लगा रही है

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि खूंटी से अर्जुन मुंडा ,लोहरदगा से समीर उराव ,सिंहभूम से गीता कोड़ा और पलामू से बीडी राम की जीत निश्चित है इंडि गठबंधन अपने प्रत्याशी के घोषणा करने में ही इतनी देर की है तो यह जनहित के लिए क्या करेंगे यह जनता को भी पता है।

Ranchi

Apr 17 2024, 15:10

रामनवमी पर राममय रांची : रामनवमी पर रांची के इस इलाके से निकलेगा विश्व का सबसे बड़ा महावीरी पताका


रांची: रामनवमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूरे देश के लोग 17 अप्रैल यानी आज के जुलूस में शामिल होने की उत्सुकता बढ़ी हुई हैं। इसको लेकर हर कोई भगवान राम और महावीर हनुमान के नाम का झंडा लेने की होड़ है। कुछ ऐसा ही माहौल रांची में देखने को मिला जहा रांची के धुर्वा इलाके में विश्व का सबसे बड़ा हनुमान झंडा जो कि करीब 1501 मी का। 

रांची की रामनवमी काफी प्रसिद्ध है। इस बार अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिमा होने के बाद लोगों ने रांची में भी खास बनाने के लिए धुर्वा स्थित शिव मंदिर रामनवमी पूजा समिति द्वारा 1501 मीटर का झंडा बनाया गया। समिति का कहना है कि ये महावीरी पताका देश का सबसे बड़ा झंडा है।

समिति के सदस्य रंजन कुमार ने बताया कि इस झंडा को बनाने में करीब चार से पांच महीने की मेहनत के बाद ये तैयार हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस झंडे को बनाने में प्रतिदिन 15 से 20 लोग काम कर रहे थे तब जाकर समय पर झंडा पूरा हो पाया है और इसमें करीब एक से डेढ़ लाख रुपए की लागत लग जाती है। 

पिछले वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर इसी समिति के द्वारा देश का सबसे बड़ा झंडा अपने जुलूस में शामिल किया था, जो 1100 मीटर का था। 

शिव मंदिर रामनवमी पूजा समिति की एक और खास बात यह है कि इसको बनाने में ना तो कोई राजनीतिक दल का सहयोग है और ना ही किसी संस्था का सहयोग है सहयोग है तो बस इस मोहल्ले के लोगों की। 

इस मोहल्ले के महिलाओ युवाओं और बच्चों के सहयोग से इन्होंने इस तरह के कारनामे कर दिखाए हैं। इस तरह का सबसे बड़ा झंडा के निर्माण को लेकर समिति के लोगों में काफी उत्साह है।

Ranchi

Apr 16 2024, 18:01

भाजपा- इंडी गठबंधन के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू,भाजपा गठबंधन पर लगाया आरोप कहा वे पीएम की हत्या की बात कर रहे हैं

चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है राजनीतिक दल एक दूसरे पर जमकर हमलावर होते दिखा रही है। आज 16 अप्रैल को भाजपा ने प्रेस वार्ता कर इंडी गठबंधन पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की बात कर रहा है। 

उन्होंने जेएमएम के केंद्रीय कमिटी के सदस्य नजरूल इस्लाम का एक वीडियो जारी किया। जिसमे नजरूल ने प्रधानमंत्री को 400 फिट जमीन में गाड़ने बात करता दिखा रहा है। 

दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 के पार का नारा दिया है।

इसी नारे को लेकर जेएमएम के नजरूल इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री को 400 पार नही 400 फिट जमीन के अंदर गाड़ देंगे। इसी मुद्दे को लेकर भाजपा ने चंपई सोरेन सरकार को घेरते हुए बयान बाजी करने वाले व्यक्ति पर कारवाई करने की मांग की।

Ranchi

Apr 16 2024, 12:26

ईडी ने रांची में एक बार फिर दी दबिश, जेएमएम नेताओं के छापेमारी

एक बार फिर से झारखंड में ईडी की कार्रवाई हुई तेज। राजधानी रांची के कई जगह पर ईडी ने एक साथ छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार ईडी की अलग अलग टीम रांची के बरियातू, तुपुदाना, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में एक साथ छापेमारी कर रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की समेत अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है। रांची में कुल 9 जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार सद्दाम से रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद ही ईडी ने अंतु तिर्की सहित कई अन्य के यहां छापमेरी की गई है। बता दें कि राजधानी रांची में सेना की जमीन के साथ साथ जमीन घोटाले से जुड़े केस में ईडी ने बीते साल कार्रवाई की थी।

Ranchi

Apr 15 2024, 15:23

चैती छठ पर दर्दनाक सड़क हादसा : अर्घ्य देने जा रहीं 3 महिलाओं की सड़क हादसे में मौत


रांची : झारखंड की राजधानी रांची में भीषण सड़क हादसा हो गया है जिसमें 3 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई है। लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पर भगवान भास्कर को सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।

मामला रांची के रातू चट्टी इलाके का है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह महिलाएं चैती छठ त्योहार के मौके पर सूरज को अर्घ्य देने किसी तालाब की ओर जा रही थीं।

 इस दौरान एक पिकअप वैन और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक महिलाओं की अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

Ranchi

Apr 15 2024, 14:31

सड़क निर्माण कंपनी से वसूली के लिए धमकाने जा रहे अमन साहू गिरोह के अपराधी को ओरमांझी पुलिस ने किया गिरफ्तार,


झारखंड डेस्क

झारखंड के राजधानी रांची जिला स्थित ओरमांझी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे है कुख्यात अमन साहू गिरोह के अपराधी अलाउद्दीन अंसारी उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्टल और दो गोली बरामद किया गया है। 

 वह सड़क निर्माण परियोजना के ठेकेदारों से अमन साहू, मयंक सिंह और चंदन साहू के निर्देश पर ठेकेदारों को धमकी देने जा रहा था। इसके पहले भी उक्त गिरोह के दो अपराधी प्रमोद सिंह व अमजद खान को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों भारत माला परियोजना से रंगदारी लेने आ रहे थे। तीन अप्रैल को दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

यह जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने संवाददाता सम्मेलन में दी। एसएसपी ने बताया कि सूचना मिली थी कि रंगदारी लेने अमन साहू गैंग का अपराधी ओरमांझी आ रहा है।इस सूचना पर ओरमांझी थाना प्रभारी आलोक सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। 

यह टीम रोला गांव सड़क निर्माण के पास रुकी हुई थी। तभी एक पीले रंग की अपाची बाइक पर सवार दो लड़के आये. उनकी गतिविधि पुलिस को संदिग्ध लगी। पुलिस के जवान ने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखकर बाइक चला रहा लड़का हड़बड़ी में बाइक लेकर भागने लगा। 

इसी क्रम में बाइक के पीछे बैठा लड़का बाइक से गिर गया। उसे पुलिस ने पकड़ लिया. वहीं बाइक सवार लड़का बाइक लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस की पकड़ में आये लड़के ने अपना नाम अलाउद्दीन अंसारी उर्फ कल्लू बताया।

गिरफ्तार अपराधी के पास बरामद हुआ हथियार

जांच के क्रम में उसके पास से हथियार बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह संगठित एवं पेशेवर अपराध करने वाले अमन साहू गैंग का सदस्य है। वह मयंक सिंह, चंदन साहू के निर्देश पर रोड निर्माण कंपनी से रंगदारी का पैसा लेने के लिए गोली चलाकर उन्हें धमकाने जा रहा था। एसएसपी ने बताया कि इससे पहले छह फरवरी और छह मार्च को सड़क निर्माण स्थल पर अमन साहू के गुर्गों की ओर से फायरिंग कर और जान से मारने का भय दिखाकर 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गयी थी। 

उसी रंगदारी के रुपये लेने के लिए अपराधी गये थे, जो पूर्व में पकड़े गये थे।

Ranchi

Apr 15 2024, 13:50

लोकसभा चुनाव को लेकर राँची में खोले गए भाजपा के मीडिया सेंटर का बाबू लाल मरांडी ने किया उद्घाटन,

 

राँची: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 'संकल्प पत्र' के नाम से अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कल 14 अप्रैल को जहां बीजेपी मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जारी किया।

वही झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को रांची में भाजपा के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया।

इस मौके पर भाजपा ने भरोसा जताया कि भाजपा के संकल्प-मोदी की गारंटी पर झारखंड के लोग भी चुनाव में भरोसा जतायेंगे। झारखंड प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने बताया कि भाजपा का यह घोषणा पत्र केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली 27 सदस्यों की कमेटी ने तैयार किया है। इसके लिए लोगों के आम लोगों से भी सुझाव भी मांगे गए थे।

 प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी का यह घोषणा पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर फोकस है जिसमें समाज के 4 स्तंभों - महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है। बाबूलाल ने कहा पीएम ने गरीबों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। देश में कोई भी भूखे नहीं सोयेगा, यह मोदीजी की गारंटी है। उन्होंने 2024 की गारंटी यानी वादे गिनाए। इसमें 70 साल की उम्र से ऊपर के किसी भी वर्ग के बुजुर्गों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज, गरीबों के लिए 3 करोड़ घर, गरीबों को मुफ्त राशन 2029 तक देने की गारंटी दी।

Ranchi

Apr 14 2024, 18:50

गीता कोड़ा पर हुए हमले पर भाजपा ने जताया विरोध, बाबूलाल मरांडी ने झामुमो पर लगाया आरोप


रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज गीता कोड़ा पर हुए हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, उन्होंने कहा कि अपनी हार को देख कर झामुमो के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गीता कोड़ा और उनकी सहयोगियों पर चुनाव प्रचार के दौरान जो कायराना हमला किया है उसकी जितनी निंदा की जाय कम हैं। 

उन्होंने कहा कि दरअसल झामुमो और उनके सहयोगी दलों को पता है कि वे चुनाव में भाजपा के खिलाफ बुरी तरह हार रहे है, और इसी कुंठा में भाजपा के जुझारू कार्यकर्ताओं पर हमले कर रहे हैं। जेएमएम राज्य में महिला सुरक्षा का दावा करती है और वही उनके गुंडे महिला जनप्रतिनिधि पर हमला करती है। ऐसे में राज्य के जनता की क्या हालत होगी?

बाबूलाल ने मुख्यमंत्री पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सरायकेला उनका गृह जिला है और इस कार्य में उनकी भी संलिप्तता का हमें संदेह हैं। दरअसल जबसे गीता कोड़ा बीजेपी में शामिल हुई हैं और कांग्रेस और झामुमो की सरकार नाकामियां और भ्रष्टाचार पर मुखर रूप से बोलने लगी है उस दिन से हेमंत सोरेन और उनकी षडयंत्रकारी लोगो ने पहले सोशल मीडिया पर और अब सामने से हमले शुरू कर दिए हैं। 

बबूला ने कहा कि चुनाव आयोग से आग्रह करूंगा की इस अपराधिक कृत्य का संज्ञान ले और तुरंत करवाई करें। वहीं उन्होंने वहा के लोगों से शांति की अपील की और कहा लोकतंत्र के इस उत्सव को शांति पूर्वक मनाएं ।